रिषिकेष, नवम्बर 4 -- हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज ने वन हेल्थ जागरूकता रैली निकाली। जिसके जरिए एमबीबीएस और नर्सिंग के छात्र-छात्राओं ने स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। मंगलवार को जौलीग्रांट स्थित हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के सामुदायिक चिकित्सा विभाग ने वन हेल्थ के तहत जागरूकता रैली निकाली। रैली में एमबीबीएस, नर्सिंग और आईएमक्यू गर्ल्स स्कूल तेलीवाला के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। डोईवाला शुगर मिल से शुरू हुयी रैली सीएचसी डोईवाला पर जाकर समाप्त हुयी। प्रतिभागियों ने हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर लोगों तक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होनेा का संदेश पहुंचाया। डॉ. शैली व्यास, डॉ. नेहा शर्मा ने वन हेल्थ विषय की जानकारी दी। कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य मानव, पशु और पर्यावरण के परस्पर स्वास्थ्य संबंधों के प्रति...