सोनभद्र, दिसम्बर 20 -- सोनभद्र, संवाददाता। रॉबर्ट्सगंज नगर में स्थित राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज परिसर में शनिवार को सौ दिन बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों और समाज को बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के प्रति सजग करना था। रैली को सदर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस जागरूकता रैली में 1670 छात्राओं ने सक्रिय रूप से सहभागिता की। यह कार्यक्रम जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह के निर्देशन तथा जिला प्रोबेशन अधिकारी पुनीत टंडन के आदेशानुसार महिला कल्याण विभाग के माध्यम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित विशेषज्ञों ने बाल विवाह, बाल श्रम, बाल तस्करी और बाल संरक्षण जैसे गंभीर विषयों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि किसी भी आपात स्थिति में बच्चे 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन...