लखीमपुरखीरी, अप्रैल 1 -- स्कूल चलो अभियान की शुरुआत बुधवार को पूरे जिले में हुई। शैक्षिक सत्र के पहले दिन बुधवार को स्कूल पहुंचे बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। स्कूल चलो अभियान को लेकर शहर के सदर स्कूल परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष अरविन्द गुप्ता व सीडीओ अभिषेक कुमार ने बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी, सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी नीरज मौर्य के साथ हरी झंडी दिखाकर स्कूल चलो रैली को रवाना किया। हाथों में जागरूकता श्लोगन लिखी तख्तियां लेकर चल रहे बच्चों ने सभी से अपील की कि बच्चों का स्कूल जरूर भेजें। सदर स्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एडमिशन लेने वाले बच्चों सहित अन्य बच्चों को नया कोर्स देकर उनको मन लगाकर पढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में पहुंचे सीडीओ ने यहां के आंगनबाड़ी केन्द्र को भी देखा। बच्चों...