इटावा औरैया, अप्रैल 11 -- इटावा, संवाददाता। आर्य श्यामा बालिका इंटर कॉलेज की ओर से स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। जिससे एक सैकड़ा से अधिक छात्राओं कॉलेज के अध्यापकों ने भागीदारी की। रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गुजरी।रैली का शुभारंभ एबीएसए सर्वेश सिंह ने माता सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। एबीएसए , थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सैकड़ों की संख्या में छात्राएं, कॉलेज के अध्यापक व पुलिस और शिक्षा विभाग के सम्बन्धित अधिकारियों ने घर घर अलख जगाएंगे, हर बच्चे को पढ़ाएंगे के नारे के साथ लोगो को अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए जागरूक किया। इस दौरान अध्यक्ष सुधा पांडेय, संचालिका दीपाली गुप्ता, प्रधानाचार्य सुलक्षणा यादव, कस्बा चौकी प्रभारी तनमय चौधरी, थाना...