मेरठ, अप्रैल 8 -- गढ़ रोड मऊखास गांव स्थित प्राथमिक स्कूल के शिक्षकों व बच्चों ने बुधवार को क्षेत्र में संचारी रोगों के विरुद्ध जागरुकता रैली का आयोजन किया। रैली का नेतृत्व स्कूल की प्रधानाध्यापिका हिमश्री शर्मा ने किया। रैली स्कूल प्रांगण से शुरू होकर मऊ खास के विभिन्न रास्तों से होती हुई वापिस स्कूल में आकर सम्पन्न हुई। इस दौरान लोगों को संचारी रोगों के विरुद्ध जागरूक किया गया। जानकारी दी गई कि किस तरह संचारी रोग फैलता है। आसपास गंदगी व गंदा पानी लोगों से जमा न रहने देने की अपील की गई। साथ सफाई को लेकर लोगों को जागरूक किया गया। कहीं पर भी मच्छरों को खत्म करने के टिप्स बताए गए। रैली को सफल बनाने में रेखा यादव, मंजू शर्मा, शैली चौधरी व शैली गुप्ता आदि का सहयोग रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...