बरेली, अप्रैल 2 -- मीरगंज, संवाददाता।बीआरसी मीरगंज के तत्वावधान में चुरई दलपतपुर में बुधवार को स्कूल चलो रैली निकाली। इसमें शिक्षकों ने ग्रामीणों को बच्चों का शत-प्रतिशत स्कूल में नामांकन कराने का आह्वान किया। रैली समाप्त होने पर स्कूल के बच्चों को पाठय पुस्तकों का वितरण किया।चुरईदलपतपुर में स्थित बीआरसी से स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चों व शिक्षकों ने गांव में स्कूल चलो रैली निकाली। शुभारंभ ब्लाक प्रमुख गोपाल कृष्ण गंगवार एवं बीईओ अवनीश कुमार ने किया।नए सत्र के पहले ही दिन पाठ्य पुस्तकें मिलने से बच्चों के चहरे खिल उठे। डा. रोहिताश कुमार गंगवार के संचालन में हुए कार्यक्रम में एआरपी पूनम गंगवार, सचिन मुरारी शर्मा, अरविन्द गंगवार, प्रधानाध्यापक राजेश कुमार मिश्रा, शिक्षक, शिक्षिकाएं, शिक्षामित्र, अनुदेशक आदि शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की...