सीतापुर, फरवरी 25 -- सिधौली, संवाददाता। गांधी महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय शिविर के चौथे दिन कार्यक्रम की शुरुआत स्वयंसेवकों, सेविकाओं ने ध्यान-योग के साथ किया। पहले अकादमिक सत्र की मुख्य थीम नशा उन्मूलन अभियान रही। मुख्य अतिथि एवं वक्ता स्वामी विवेकानंद फाउंडेशन के संस्थापक एवं समाजसेवी आरडी वर्मा ने नशा उन्मूलन में महिलाओं की भूमिका पर विशेष बल दिया। इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. रवीन्द्र सिंह ने युवाओं की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया। जबकि भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ. मुकेश पटेल ने बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त की। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अजय कुमार वर्मा, संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. प्रतीत राम, कार्यालय प्रमुख मनीष श्रीवास्तव एवं राम नरेश यादव के नेतृत्व में लोध पुरवा गांव में नशा उन्मूलन रैली निकाली गई। शाम के सत्र मे...