मुंगेर, अप्रैल 16 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अग्निशमन सेवा सप्ताह पर अग्निशमन कार्यालय, मुंगेर की ओर से जागरूकता कार्यक्रम शुरू किया गया है। बुधवार को न्यू एरा पब्लिक स्कूल से आग से बचाव को लेकर जागरूकता रैली निकाली गयी। रैली में स्कूली बच्चों के साथ अग्निशमन कार्यालय के कर्मियों ने भाग लिया। रैली स्कूल से निकलकर भगत सिंह चौक होते हुए पुन: स्कूल पहुंची। अग्निशमन कर्मियों ने आग लगने पर क्या करें, क्या न करें एवं पोर्टेबल अग्निशमन यंत्रों के उपयोग की जानकारी दी गयी। इस मौके पर सहायक जिला अग्निशमन पदाधिकारी सत्येन्द्र कुमार सिंह, अविनाश कुमार,, ब्रजेश कुमार,, सतीश कुमार, विजय कुमार यादव, मंटू कुमार सिंह,प्रभु कुमार, महेन्द्र कुमार, निखिल, अंकित सिंह, निधि कुमारी, मधु कुमारी, अभिषेक कुमार आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- प्रभातफेरी निकाल किय...