बांदा, अप्रैल 7 -- बांदा। आम-जनमानस को जागरूक करने के लिए यातायात पुलिस द्वारा जनता इण्टर कॉलेज के छात्र/छात्राओं को यातायात के प्रति जागरूक किया गया । साथ ही जनता इण्टर कॉलेज, खुरहण्ड़ से खुरहण्ड़ चौराहे तक यातायात के प्रति जागरूकता अभियान के तहत रैली भी निकाली गई । खुरहण्ड़ चौराहे पर छात्र छात्राओं को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूक किया। इस दौरान स्कूल के प्रधानाचार्य, शिक्षक/शिक्षिका, मण्डलीय मास्टर ट्रेनर सड़क सुरक्षा चित्रकूटधाम मण्डल पीयूष मिश्र व खुरहण्ड़ चौकी प्रभारी विवेक कुमार त्रिपाठी आदि मौजूद रहे ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...