सीतापुर, फरवरी 27 -- सिधौली, संवाददाता। श्री गांधी महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के छठे दिन का शुभारंभ ध्यान, प्राणायाम एवं योग अभ्यास के साथ किया गया। शिविर के प्रथम अकादमिक सत्र की थीम स्वास्थ्य जागरूकता अभियान रही। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पहल फाउंडेशन की संयुक्त सचिव एवं कवियत्री पिंकी अरविंद प्रजापति ने अपने गीतों के माध्यम से स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं संतुलित जीवनशैली का संदेश दिया। उन्होंने बचपन से स्वास्थ्य के महत्व, कोरोना काल के अनुभव तथा जंक फूड से होने वाली समस्याओं को गीतों के जरिए प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अजय कुमार वर्मा एवं संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. प्रतीत राम के नेतृत्व में स्वास्थ्य जागरूकता विषय पर रैली निकाली गई। इस दौरान स्वयंसेवकों एवं स्वयंसेविकाओं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.