प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 14 -- कुंडा, संवाददाता। कृपालु महिला महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर की शुरुआत शनिवार को प्राथमिक विद्यालय अघिया में हुई। कार्यक्रम की शुरुआत प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक गिरीशचन्द्र पांडेय, कार्यक्रम अधिकारी डॉ.रेखा शुक्ला, डॉ.निभा रानी, डॉ. अंजलि महाकाल ने जगद्गुरु कृपालुजी के चित्र पर मार्ल्यापण, आरती के साथ की। राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्रा खुशी मिश्रा, शुभी मिश्रा से स्वागत गीत प्रस्तुत किया। स्वच्छता अभियान एवं असुरक्षित स्पर्श शीर्षक पर छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। रैली लेकर निकली स्वयंसेवियों ने अघिया गांव स्वच्छता अभिया चलाया। हाथों में बैनर, पोस्टर लेकर साफ-सफाई लाना है, नहीं दवाई खाना है, अब हमने यह ठाना है भारत को स्वच्छ बनाना है आदि नारे लगाते हुए ग्रामीणो...