चंदौली, अप्रैल 10 -- नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। परिषदीय स्कूलों में बच्चों के अधिक से अधिक दाखिले के लिए स्कूल चलो अभियान एक अप्रैल से शुरू है। इस क्रम में शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय कटरिया नियामताबाद में खंड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार यादव ने रही झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस दौरान बच्चों के साथ बीईओ एवं शिक्षकों ने गांव का भ्रमण किया और अभिभावकों से प्राथमिक विद्यालय और पूर्व माध्यमिक विद्यालय में 6 से 14 आयु वर्ग के बच्चों को नामांकित कराने की अपील की गई।इस दौरान अभिभावकों को शासन की ओर से विद्यालयों में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई। जिला एमआईएस इंचार्ज आनंद यादव ने अपील की कि अभिभावक अपने तीन से छह साल के सभी बच्चों का आंगनबाड़ी में और 6 से 14 वर्ष के सभी बच्चों का नामांकन प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.