बाराबंकी, मई 29 -- रामसनेहीघाट। स्थानीय नगर पंचायत द्वारा शुक्रवार को स्वच्छता अभियान के तहत अधिशासी अधिकारी संतोष चौधरी व मनीष श्रीवास्तव के नेतृत्व में नगर में रैली निकाली गई। इस दौरान लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक कियाग गया। रैली नगर पंचायत कार्यालय से शुरू होकर कस्बे के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान नगर पंचायत कर्मचारियों, सफाई कर्मियों और स्थानीय लोगों ने हाथों में स्वच्छता संबंधी संदेश लिखी तख्तियां लेकर लोगों को स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया। प्रतिभागियों ने स्वच्छ नगर, स्वस्थ नागरिक तथा कूड़ा इधर-उधर नहीं, डस्टबिन में डालें... जैसे नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। अधिशासी अधिकारी श्री चौधरी ने कहा कि स्वच्छता केवल नगर पंचायत की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने लोगों से अपन...