रैली निकालकर लोगों को शिक्षा के प्रति किया जागरूक
गंगापार, जुलाई 15 -- स्कूल चलो अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत विकास खंड मेजा में शिक्षा के प्रति जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से भव्य रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मेजा प्रथम एवं कंपोजिट विद्यालय मेजा के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए लोगों को प्रत्येक बच्चे का विद्यालय में नामांकन कराने तथा नियमित रूप से विद्यालय भेजने का स्काउट बैंड के साथ संदेश दिया। रैली का शुभारंभ ब्लॉक संसाधन केंद्र मेजा से हुआ, जिसे खंड शिक्षा अधिकारी कैलाश सिंह एवं उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ मेजा के अध्यक्ष मनीष तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी कैलाश सिंह ने कहा कि शिक्षा प्रत्येक बच्चे का मौलिक अधिकार है और समाज के प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। यह भी पढ़ें- Etah...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.