संतकबीरनगर, फरवरी 1 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। यातायात जागरूकता पखवाड़े के समापन पर हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज के स्काउट और गाइड ने रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। रैली विद्यालय से प्रारंभ होकर मेहदावल चौराहे पर यातायात कार्यालय तक गई। रैली का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य अरुण कुमार ओझा एवं जिला सचिव भारत स्काउट गाइड रवि प्रकाश श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली का नेतृत्व मुकेश कुमार स्काउट मास्टर हीरालाल ने किया। विद्यालय की छात्राएं जीवन है जरूरी हेलमेट है जरूरी जैसे यातायात के नारे लगाते हुए बाईपास स्थित यातायात कार्यालय पर पहुंचे और वहां के प्रभारी ने उनको शपथ दिलाई और वापस फिर विद्यालय में समाप्त हुई। इस अवसर पर योगेंद्र सिंह, अभिषेक कुमार सिंह अन्य अध्यापक और छात्र उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...