गंगापार, जनवरी 29 -- रामदुलारी बच्चू लाल जायसवाल पीजी कॉलेज नवाबगंज के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम के द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एकदिवसीय शिविर में मतदाता जागरूकता रैली निकालकर राहगीरों के साथ ही आसपास के लोगों को जागरूक किया गया। स्वयं सेवकों के द्वारा मतदान के लिए शपथ ग्रहण किया गया। एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी प्रतिमा कुमारी ने सभी स्वयंसेवकों को अधिक से अधिक लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए कहा। कार्यक्रम में एनएसएस के वालंटियर ने अपने विचार रखें। इस कार्यक्रम में एनएसएस प्रभारी सोनू केसरवानी, संयोजिका सपना साहू, प्रवक्ता आशुतोष कुमार, गणेश गुप्ता, विवेक श्रीवास्तव, विशाल पाठक आदि लोग रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...