बागपत, जून 27 -- बागपत। आज रविवार से जिले में पल्स पोलियो अभियान शुरू हो जाएगा। इससे पहले शनिवार को जागरूकता रैली निकाली गई। लोगों को जीरो से पांच वर्ष तक के बच्चे को पोलियो की दवा पिलाने के लिए जागरूक किया। जिले में करीब 2.22 लाख बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सुरुचि शर्मा ने बताया कि बागपत सीएचसी से पल्स पोलियो जागरूकता रैली को सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए गुजरी। उन्होंने बताया कि रैली के माध्यम से लोगों को बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने के लिए जागरूक किया गया। यह भी पढ़ें- रैली निकालकर पोलियो ड्राप्स पिलाने को किया जागरूक उन्होंने बताया कि सीएमओ डॉ. तीरथ लाल समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। बताया कि जिले पोलियो रविवार के दिन 786 बूथ नि...