बलरामपुर, जनवरी 4 -- पचपेड़वा, बलरामपुर। पचपेड़वा नगर पंचायत को पॉलिथीन मुक्त बनाने को लेकर नगर पंचायत कार्यालय से नपाप अध्यक्ष रवि वर्मा, प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश चौहान एवं कस्बा इंचार्ज दिलीप सिंह की अगुवाई में जागरूकता रैली नकाली गई। रैली निकालकर लोगों को पॉलिथीन मुक्त भारत बनाने एवं अपने आसपास साफ सफाई स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष रवि वर्मा एवं नगर वासियों द्वारा रैली निकाल कर हम सब ने यह ठाना है,प्लास्टिक को जड़ से हटाना के नारे से लोगों को जागरूक किया। नगर पंचायत की ओर रैली निकालकर प्लास्टिक को हटाना लक्ष्य हमारा के नारों से नगर वासियों को पॉलिथीन मुक्त बनाए रखने के बारे में जागरूक किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष रवि वर्मा ने बताया कि जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर रैली निकाल कर डो...