अमरोहा, अप्रैल 1 -- अमरोहा। जिले में एक से 30 अप्रैल तक चलने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की सफलता को लेकर बुधवार सुबह सीएमओ कार्यालय से रैली निकाली गई। मुख्य अतिथि माटी कला बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश गोला व प्रभारी सीएमओ डॉ.योगेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इसमें कर्मचारियों ने हाथों में संचारी रोगों से बचाव के पोस्टर, बैनर लेकर लोगों को जागरूक किया। अंत में मुख्य अतिथि ने स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस दौरान एसीएमओ डॉ.जसकरन गंगवार, डॉ.उमर फारूक, जिला एपिडेमियोलॉजी डॉ.जावेद अख्तर सिद्दीकी, डीएमओ सुधीर कुमार, देवेश राय, सुयश कुमार, अहसान अली आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.