बदायूं, फरवरी 12 -- बदायूं। शहर के राजकीय महिला महाविद्यालय में बुधवार को एनएसएस का एकदिवसीय शिविर आयोजित हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक लक्ष्य गीत के साथ हुई, जिसने स्वयंसेविकाओं में सेवा और उत्साह का संचार किया। प्राचार्या डॉ़ वंदना के मार्गदर्शन एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ़ ऋषभ भारद्वाज के निर्देशन में पर्यावरण प्रदूषण के विरुद्ध एक जन-जागरूकता रैली निकाली गई। इस रैली के माध्यम से स्थानीय नागरिकों को स्वच्छ पर्यावरण और प्रदूषण नियंत्रण के महत्व को समझाया गया। अंत में, डॉ़ ऋषभ भारद्वाज ने 21 से 27 फरवरी तक आयोजित होने वाले आगामी विशेष शिविर की रूपरेखा साझा की। रैली में डॉ़ अर्चना पाण्डेय, डॉ़ भावना और डॉ़ बृजेश कुमार सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...