मेरठ, मार्च 21 -- राजकीय महाविद्यालय में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के छठे दिन स्वयंसेवकों द्वारा सामाजिक सरोकारों के प्रति जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में स्वयंसेवकों ने जल संरक्षण, नारी सशक्तिकरण, नशा मुक्ति तथा पौधारोपण जैसे महत्वपूर्ण विषयों जागरुकता पोस्टर तैयार किए और उन्हें लेकर लोगों को जागरूक किया। रैली महाविद्यालय से प्रारंभ होकर मुख्य मार्ग, मुख्य बाजार, विभिन्न कॉलोनियों से होते वापस कालेज पहुंची। जिस दौरान स्वयंसेवकों ने सकारात्मक प्रभाव डालते हुए लोगों को ज्वलंत मुद्दों के प्रति सचेत किया। मुख्य अतिथि डॉ. अरुण कुमार ने व्यक्तित्व विकास एवं नेतृत्व कौशल विषय पर बोलते हुए आत्मविश्वास, अनुशासन और सकारात्मक सोच के महत्व से अवगत कराया तथा जीवन में सफल नेतृत्व के गुणों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। व्यक्तित्व विकास के लि...