फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 14 -- फर्रुखाबादRs.। राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस के अवसर पर शहर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर अग्नि सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। यह दिवस वर्ष 1944 में मुंबई बंदरगाह (विक्टोरिया डॉक) पर हुई भीषण आग और विस्फोट में शहीद हुए अग्निशमन कर्मियों के साहस और बलिदान को श्रद्धांजलि देने के लिए मनाया जाता है। इस अवसर पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुभाष कुमार द्वारा विभिन्न ब्लॉकों से आए अग्नि सचेतकों को संबोधित कर अग्नि सुरक्षा के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में प्रभारी अग्निशमन अधिकारी प्रांशु अवस्थी व एफएम आशीष उपाध्याय भी मौजूद रहे। सभी अधिकारियों ने मिलकर अग्नि सचेतकों को जागरूक किया और उन्हें अग्नि सुरक्षा संबंधी टी-शर्ट व आवश्यक सामग्री वितरित की। यह भी पढ़ें- लोगों को आग से बचाव के प्रति सत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.