चंदौली, अप्रैल 12 -- चंदौली, संवाददाता। सदर ब्लॉक संसाधन केंद्र की ओर से शनिवार को जिला मुख्यालय पर स्कूल चलो अभियान की रैली निकाली गई। मुख्य विकास अधिकारी और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली नगर में भ्रमण के बाद पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान अभिभावकों को बच्चों के नामांकन के प्रति जागरूक किया गया। वहीं रैली के माध्यम से सरकार की निःशुल्क ड्रेस, पीएम पोषण योजना आदि की जानकारी दी गई।इस दौरान सीडीओ आर जगत साईं ने कहा कि अभिभावकों को अपने बच्चों का नामांकन परिषदीय विद्यालयों में कराना चाहिए। शासन के मंशा के अनुसार यहां गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलती है। साथ ही बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है। वहीं सरकार की संचालित महत्वपूर्ण योजनाओं मिड-डे मील, यूनिफार्म,...