अमरोहा, दिसम्बर 3 -- कैलसा स्थित मोती स्मृति कॉलेज में 14 दिसंबर को होने वाली सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर की प्रस्तावित जनसभा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। सुभासपा कार्यकर्ताओं ने जनसभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए जनसंपर्क और संगठनात्मक गतिविधियों में पूरी ताकत झोंक दी है। इसी क्रम में अमरोहा जिला अध्यक्ष सत्यपाल तोमर और मुरादाबाद जिला अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री प्रतिनिधि रवि चौधरी ने कैलसा रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ मंगलवार को बैठक की। बैठक में जनसभा की रूपरेखा, भीड़ प्रबंधन व बूथ-स्तर तक संपर्क अभियान को धार देने पर विशेष चर्चा हुई। इस दौरान जिला अध्यक्ष सत्यपाल तोमर ने कहा कि मोती स्मृति कॉलेज में 14 दिसंबर की यह जनसभा केवल एक राजनीतिक आयोजन नहीं बल्कि प्रद...