अलीगढ़, जनवरी 29 -- अलीगढ़। मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के तहत फ़रवरी में प्रस्तावित कांग्रेस की रैली को लेकर बुधवार को कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों ने बैठक कर रणनीति तय की। कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय व महासचिव एवं व उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय रैली में शामिल हो सकते हैं। पूर्व विधायक विवेक बंसल ने वरिष्ठ कांग्रेसजनों के साथ अपने कार्यलय पर एक बैठक की। 1 फरवरी 2026 को ज़िला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी की होने वाली संयुक्त बैठक में अविनाश पांडेय व अजय राय के कार्यक्रम का अंतिम रूप दिया जाएगा। ज़िलाध्यक्ष ठाकुर सोमवीर सिंह, तनूजा देशराजन, आलोक गौड़, राकेश देशराजन, डा धर्मेन्द्र लोधी, सूरजपाल पाल शर्मा, दिग्विजय शर्मा, मोहम्मद अनवार, जितेन्द्र कुमार, यामीन खान मेव, सनी कुमार मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.