फतेहपुर, अप्रैल 15 -- फतेहपुर। ब्लॉक असोथर में 'स्कूल चलो अभियान' के तहत भव्य रैली और प्रधानाध्यापक समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय विधायक अयाह शाह विकास गुप्ता ने कंपोजिट विद्यालय मैकुवापुर मजरे सरकन्डी से बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने परिषदीय विद्यालयों में छात्र नामांकन बढ़ाने के उद्देश्य से जनसमुदाय को जागरूक किया। कार्यक्रम में विधायक ने छात्रों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें वितरित कीं और निपुण छात्रों को मेडल व शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा की नींव मजबूत करने के लिए अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करना होगा। यह भी पढ़ें- स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकाली यहां बीईओ असोथर और बीडीओ राहुल मिश्रा सहित भारी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे। रै...