हल्द्वानी, मार्च 19 -- ​हल्द्वानी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की रैली की सफल बनाने के लिए गुरुवार को भाजपा कुमाऊं संभाग कार्यालय में पदाधिकरियों की बैठक हुई। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। जिसमें प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल ने कार्यकर्ताओं को रैली को सफल बनाने के लिए बड़ी संख्या में एमबी इंटर कॉलेज मैदान में जुटने का आह्वान किया गया। उन्होंने कहा कि 21 मार्च को उत्तराखंड सरकार के कार्यकाल के सफल '4 साल बेमिसाल' पूरे होने के उपलक्ष्य में रैली का आयोजन किया जा रहा है। जिसके माध्यम से सरकार की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट ने की। इस दौरान विधानसभा संयोजक डॉ. जोगेंद्र सिंह रौतेला व मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने भी कार्यकर्ताओं रैली को सफल बनाने के मंत्र दिए। बैठक में ...