रैली और पोस्टर प्रतियोगिता से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
देहरादून, जून 5 -- देहरादून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मालदेवता में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत पोस्टर प्रतियोगिता से हुई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण, ग्लोबल वार्मिंग और पौधारोपण जैसे विषयों पर आकर्षक पोस्टर बनाकर जागरूकता का संदेश दिया। इसके बाद एनएसएस स्वयंसेवियों और विद्यार्थियों ने जागरूकता रैली निकालकर स्थानीय लोगों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरित किया। विद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाकर श्रमदान किया गया। साथ ही फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण कर उनकी नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया गया। यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान एनएसएस का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.