घाटशिला, नवम्बर 28 -- पोटका, संवाददाता। प्रखंड के गंगाडीह पंचायत में सामाजिक संस्था यूथ यूनिटी फॉर वालन्टरी एक्शन युवा क्रिया तथा विमेन गेनिंग ग्राउंड के संयुक्त तत्वावधान में जेंडर आधारित हिंसा के विरुद्ध 16 दिवसीय अभियान की शुरुआत एक जागरूक रैली निकाल कर किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ऑनलाइन सुरक्षा, साइबर क्राइम की रोकथाम, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा जेंडर समानता, लैंगिक संवेदनशीलता और समावेशी दृष्टिकोण को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम का संचालन युवा की परियोजना समन्वयक चांदमनी सवैयाँ द्वारा किया गया। यंग गर्ल्स लीडर्स द्वारा सोशल मीडिया पर बढ़ते ऑनलाइन हिंसा के मामलों और बाल विवाह रोकथाम पर आधारित एक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। युवा संस्था की सचिव वर्णाली चक्रवर्ती ने 16 दिवसीय अभियान के उद्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.