रुडकी, अप्रैल 7 -- रुड़की, संवाददाता। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, गुलाब शाहपुर में मंगलवार को प्रवेशोत्सव उत्साह से आयोजित किया गया। विद्यालय परिसर को गुब्बारों, बैनरों और आकर्षक सजावट से सजाया गया, जिससे पूरा वातावरण उत्सवमय नजर आया। कार्यक्रम के तहत छात्राओं और शिक्षिकाओं ने बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता रैली निकाली। साथ ही आसपास के क्षेत्रों में पंपलेट वितरित कर अभिभावकों को बालिका शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया। विद्यालय प्रशासन की ओर से गठित समितियों ने विभिन्न इलाकों में जाकर अभिभावकों और छात्राओं से सीधे संपर्क कर नामांकन बढ़ाने के प्रयास किए, जिससे प्रवेश में अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.