मधुबनी, अगस्त 22 -- रहिका। बंद पड़ी रैयाम-सकरी चीनी मिल को पुनर्जीवित करने की दिशा में गन्ना उद्योग एवं सहकारिता विभाग ने पहल तेज कर दी है। मिल की क्षमता के अनुरूप गन्ना उत्पादन बढ़ाने के लिए चरणबद्ध तरीके से किसानों को मुफ्त गन्ना बीज उपलब्ध कराया जाएगा। फिलहाल मिल के पांच किलोमीटर के दायरे में आने वाले गांवों में करीब दो हजार एकड़ भूमि में गन्ना लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। विभाग की ओर से पंचायत स्तर पर लाभुक किसानों की सूची तैयार की जा रही है। सूची तैयार करने में सहकारिता विभाग के अधिकारियों के साथ संबंधित पंचायतों के मुखिया और किसान संगठनों को भी शामिल किया गया है। विभाग का उद्देश्य है कि योजना का लाभ वास्तविक किसानों तक पारदर्शी तरीके से पहुंचे। यह भी पढ़ें- गन्ने की खेती का दायरा बढ़ाने में मदद करेंगे पैक्सकिसानों के लिए अ...