पटना, सितम्बर 1 -- दरभंगा के रैयाम और मधुबनी के सकरी में सहकारी चीनी मिल का शिलान्यास नवंबर में होगा। दोनों चीनी मिल परियोजना की स्थापना को लेकर मंगलवार को सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव ने अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा की। दोनों चीनी मिलों की स्थापना के लिए विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर), वित्तीय प्रावधान, किसान सदस्यता अभियान, इंडियन पोटाश लिमिटेड के साथ प्रस्तावित समझौता ज्ञापन तथा परियोजना के आगामी चरणों की विस्तृत समीक्षा की गई। मंत्री ने दोनों चीनी मिलों की स्थापना के लिए कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। बैठक में दोनों चीनी मिलों के संचालन के लिए आईपीएल (इंडियन पोटाश लिमिटेड) के साथ प्रस्तावित समझौता ज्ञापन (एमओयू) की प्रगति पर चर्चा हुई। एमओयू का प्रारूप आईपीएल को सहमति के लिए भेजा जा चुका है। इसके साथ ही रैयाम एवं ...