धनबाद, मई 6 -- उत्तर तिसरा- दक्षिण तिसरा (एनटीएसटी) विस्तारीकरण परियोजना को लेकर विशेष समिति की बैठक मंगलवार को हुई। इसमें परियोजना के लिए बलियापुर अंचल के सुरुंगा एवं मुकुंदा मौजा में जमीन अधिग्रहण, ओवरबर्डेन डंप के लिए पुनर्वासन एवं पुनर्व्यवस्थापन (आर एंड आर) को लेकर चर्चा की गई। साथ में सुरुंगा एवं मुकुंदा मौजा में शत प्रतिशत संरचनाओं का मूल्यांकन करने एवं ओवरबर्डेन डंप से संबंधित रैयतों की समस्या का निराकरण करने पर विस्तृत चर्चा की गई। परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण तथा ओवरबर्डेन डंप से संबंधित रैयतों की समस्या का निराकरण करने के लिए डीसी ने 22 मई तक समाहरणालय के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित राजस्व शाखा (लैंड सेल) में रैयतों से सभी आवश्यक कागजात के साथ आवेदन जमा कराने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- पंचायत निर्वाचन 2026: 14 दिनों के अंदर दर्ज...