रामगढ़, जुलाई 28 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। खतियानी रैयत-विस्थापित सेल संचालन समिति ने सोमवार को सीसीएल सौंदा डी प्रबंधन को 12 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। इसमें सीसीएल सीबी एक्ट के तहत अधिग्रहित और गैरमजरूआ भूमि का मुआवजा व नौकरी देने, वंशावली के अनुसार 18 वर्ष से अधिक आयु वाले परिवार के सभी लोगों को नौकरी और रोजगार देने, भूमि मुआवजा के अलावा मकान, कुआं, नलकूप आदि संरचना के आधार पर मुआवजा भुगतान करने आदि मांग शामिल है। मांग पत्र सौंपने वालों में रामविलास करमाली, बंधु करमाली, राजेश बाउरी, जेकेश करमाली, सुरेंद्र मुंडा, लालदेव भुईयां, भोला भुईयां, सचिन बाउरी, जगदीश बाउरी, बिरसा बाउरी, आर्मी करमाली, डब्लू भुईयां आदि शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...