रामगढ़, नवम्बर 10 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। रैयत विस्थापित प्रभावित बेरोजगार संघर्ष समिति की बैठक रविवार को पछाड़ी मैदान में हुई। बैठक में उपस्थित लोगों ने कहा पिछले दिनों रेलीगढ़ा कोलियरी प्रबंधन को एक मांग पत्र सौंपा गया था। इसके बाद भी प्रबंधन अब तक कोई पहल नहीं की है। बैठक में उपस्थित लोगें ने चेतावनी देते हुए कहा कि 16 नवंबर तक उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं की गई तो 17 नवंबर से रेलीगढ़ा रोड सेल और पावर प्लांट की गाड़ियों का चक्का जाम किया जायेगा। बैठक की अध्यक्षता परमेश्वर गंझू और संचालन दिनेश बेदिया ने किया। जबकि बैठक में बसंती देवी, रीना देवी, शांति, मंजू देवी, राजकुमारी, सीमा देवी, रतनी देवी, अरूणा देवी, मो. इजहार, मो. इकबाल अंसारी, उमेश गंझू, सुरेश गंझू, राजेंद्र कुमार, अजय बेदिया, जगरनाथ गंझू, युगेश बेदिया, अनिल बेदिया, अशोक गंझू...