रामगढ़, जून 1 -- बरकाकाना, निज प्रतिनिधि। रामगढ़ नगर परिषद के वार्ड नंबर 19 स्थित बिरहोर टोला जाने वाले मार्ग को रैयत के खोदे जाने का विरोध सोमवार को ग्रामीणों ने किया।

ग्रामीणों की शिकायत पूरे मामले को लेकर मुख्यमंत्री जन शिकायत कोषांग, उपायुक्त रामगढ़ को लिखित शिकायत की गई है। दिए आवेदन में ग्रामीणों ने बताया कि हेहल बिरहोर - मल्हार कॉलोनी से मुख्य सड़क आने का एकमात्र रास्ता है। जिसका इस्तेमाल ग्रामीण वर्षों से करते आ रहे हैं। बिरहोर कॉलोनी स्थित सरकारी स्कूल आने जाने का भी यह एकमात्र रास्ता है। इस रास्ते पर कभी भी पक्की सड़क नहीं बनी। लेकिन इस रास्ते में पड़ने वाले एक नाले पर पुल का निर्माण हो गया है। नगर परिषद द्वारा इस मार्ग पर सड़क निर्माण का टेंडर कराया गया है। इस सड़क के कुछ हिस्से पर कार्य चल रहा है। इस रास्ते का एक जमीन का हिस्...