मुजफ्फरपुर, अप्रैल 19 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। बियाडा के द्वारा गैरकानूनी अधिग्रहण व रैयतों की भू-संपत्ति पर रोक के खिलाफ एक आमसभा रविवार की सुबह हुई। बेला के ब्रह्मर्षि नगर चौक के पास कन्हौली विशुनदत्त के राजेंद्र नगर मोहल्ला विकास समिति के बैनर तले आमसभा हुई। इसमें बेला के आसपास मिठनपुरा लाला, श्यामनंदन सहाय कॉलेज, लक्ष्मी नगर, राजपूत टोला, राजेंद्र नगर, बेला गांव, राहुआ आपूच आदि इलाके के 150-200 लोग शामिल हुए। लोगों ने बियाडा और मुशहरी सीओ की नीतियों का विरोध किया। आमसभा में उपस्थित लोगों ने सीओ मुशहरी की बर्खास्तगी, जमीनों की बिक्री से रोक हटाने और दाखिल खारिज जो बियाडा के नाम से दिख रहा, उसे समाप्त करने की मांगी। बैठक की अध्यक्षता पूर्व फौजी अखिलेश कुमार सिंह ने की। साथ ही मंच का संचालन बैंक मैनेजर अजय सिंह, संजय सिन्हा, उत्पल ...