दरभंगा, मार्च 19 -- बेनीपुर। बाईपास बेनीपुर सड़क में आधा दर्जन से अधिक जमीन मालिक की अधिक भूमि सड़क में जाने और मुआवजा का मूल्य कम निर्धारित होने का विरोध जाता रहे हैं। रैयतों के विरोध तथा आरसीडी के जमीन अतिक्रमण होने के चलते 480 मीटर सड़क निर्माण कार्य बाधित है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक सड़क निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने के लिए पथ प्रमंडल बेनीपुर के ईई शंभू कुमार सिंह ने स्थानीय सीओ को दो सरकारी अमीन उपलब्ध कराने की मांग की है। भू अर्जन विभाग ने बाईपास सड़क के लिए जमीन आरसीडी विभाग को स्थानांतरित कर दिया है। आधा दर्जन से अधिक रैयत का कहना है कि कम जमीन अधिग्रहण किया और अधिक में सड़क बनाना चाहते हैं। सड़क में अधिक जमीन लेने का मुआवजा भी मिलना चाहिए। इस बात को लेकर रैयत अड़े हैं। आरसीडी विभाग ने इन समस्या का समाधान करने के लिए अंचल प्रशा...