हजारीबाग, अप्रैल 14 -- बड़कागांव ,प्रतिनिधि। एनटीपीसी बादम कोल ब्लॉक के एमडीओ बीजीआर कंपनी के नेतृत्व में बड़कागांव के ढेंगा स्थित एनटीपीसी आईटीआई कॉलेज के सभागार भवन में मंगलवार को सैकड़ो रैयतों के साथ बैठक की गई। बैठक में रैयतों ने बारी-बारी से कंपनी के पदाधिकारी के समक्ष अपनी समस्या को रखा । कंपनी के पदाधिकारीयों ने भी रैयतों की समस्याओं को सुनने के बाद हर समस्या का धीरे-धीरे समाधान करने की बात कही।वही कंपनी के पदाधिकारीयों ने कहा कि रैयतों के साथ आज कि बैठक काफी सकारात्मक रहा। इसी तरह संवाद का माहौल बनना चाहिए ताकि कंपनी को भी रैयतों का बात पता चल सके। आगे चरणबद्ध तरीके से हर प्रभावित और विस्थापित गांव में बीजीआर कंपनी के नेतृत्व में ग्रामीण और रैयतों के साथ संवाद कार्यक्रम चलाया जाएगा । वही समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

हिंदी हिन्द...