रैयती जमीन पर स्वास्थ्य केंद्र निर्माण का आरोप, सीएम से शिकायत
गिरडीह, मई 24 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। बगोदर प्रखंड के जरमुने की रहनेवाली कवितांजली देवी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को आवेदन भेजकर अपनी रैयती जमीन पर जबरन स्वास्थ्य उपकेंद्र निर्माण कार्य रोकने की गुहार लगाई है। आवेदिका का आरोप है कि मौजा बगोदर (थाना नं० 107, खाता नं० 407, प्लॉट नं० 105/105/1) स्थित उनकी केवाला प्राप्त 50 डिसमिल निजी जमीन को भू-माफिया हड़पना चाहते हैं। कवितांजली देवी के अनुसार, विपक्षी हीरा ठाकुर, गोपाल ठाकुर और सुभाष ठाकुर ने साजिश रचकर प्रशासन को गुमराह किया और बिना किसी पूर्व सूचना के इस निजी भूमि पर स्वास्थ्य उपकेंद्र निर्माण (पत्रांक 2776) की योजना स्वीकृत करा दी। यह भी पढ़ें- रैयती जमीन पर स्वास्थ्य केंद्र निर्माण का आरोप आवेदिका ने बताया कि वह वर्ष 2004 से इस जमीन की मालकिन हैं, जिसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.