धनबाद, अप्रैल 1 -- अलकडीहा। लोदना क्षेत्र की गोल्डन पहाड़ी में एनटीएसटी प्रबंधन द्वारा बनाए जा रहे रास्ते का विवाद फिलहाल शांत हो गया है। मुकुंदा के ग्रामीणों के विरोध के बाद मंगलवार को नॉर्थ तीसरा कार्यालय में कुजामा प्रबंधन और ग्रामीणों के बीच वार्ता हुई। ग्रामीणों का आरोप था कि प्रबंधन उनकी रैयती जमीन पर जबरन रास्ता बना रहा है, जो नियम के विरुद्ध है। बैठक में निर्णय लिया गया कि फिलहाल रैयतों की जमीन पर रास्ता नहीं बनेगा और एमडीओ का ओबी रास्ते से 10 मीटर की दूरी छोड़कर गिराया जाएगा। ग्रामीणों ने मांग की है कि प्रबंधन पहले जमीन की सही ढंग से छानबीन करे, उसके बाद ही आगे का काम शुरू हो। वार्ता में मुख्य रूप से परीक्षित महतो, हीरालाल गोराई, अशोक मोदक, सुनील मोदक, संतोष मोदक और सुरेश निषाद सहित अन्य लोग शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...