मुजफ्फरपुर, फरवरी 25 -- मुजफ्फरपुर, वसं। शहीद खुदीराम बोस फुटबॉल मैदान में चल रहे रवि मेहता मेमोरियल सीनियर डिवीजन मुजफ्फरपुर जिला फुटबॉल लीग में बुधवार को दो मैच निर्धारित थे। इसमें पहला मैच वॉकओवर की भेंट चढ़ा तो दूसरे में रैम्बो क्लब ने जीत दर्ज की। पहला मुकाबला एमआईटी हॉस्टल फुटबॉल टीम और सुरेश अचल सुपर सॉकर फुटबॉल क्लब के बीच खेला जाना था। एमआईटी की टीम मैदान में उपस्थित नहीं हुई। इस कारण सुरेश अचल क्लब को वॉकओवर का लाभ देते हुए पूर्ण अंक दे दिया गया। वहीं, दूसरा मैच रैम्बो फुटबॉल क्लब और पुलिस ब्वॉयज फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया। इसमें रैम्बो क्लब ने 1-0 से जीत दर्ज की। गुरुवार को दो मुकाबले बैरिया फुटबॉल क्लब और युग सृजन फुटबॉल क्लब तथा किंग कोबरा फुटबॉल क्लब और न्यू स्टार फुटबॉल क्लब के बीच खेले जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...