भदोही, मार्च 23 -- भदोही, संवाददाता। डीघ ब्लाक में सीतामढ़ी वालीबाल टेस्ट लीग का आयोजन चल रहा है। जिमसें जिले की कई टीमों के खिलाड़ियों ने भाग लिया है। रविवार को चौथा मैच कृष्णा क्लब रैपुरी के सौजन्य से आयोजित किया गया। जिसमें कुरमइचा की टीम ने इतिहास रचते हुए कृष्णा क्लब रैपूरी को पराजित कर फाइनल मैच जीत लिया। कुरमइचा के आनंद शुक्ला को मैन ऑफ द मैच तथा रैपुरी के मनोज कुमार यादव को मैन ऑफ़ द टूर्नामेंट का पुरस्कार दिया गया। मैच को लेकर क्षेत्र के युवाओं में उत्साह नजर आया। रविवार को मौसम ने भी साथ दिया। हल्की धूप के साथ ही अन्य दिनों की अपेक्षा गर्मी कम महसूस किया गया। बीडीएच 06: खिलाब जीतने के बाद रविवार को कुरमैचा के खिलाड़ी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...