मिर्जापुर, मई 11 -- नरायनपुर। अदलहाट थाना क्षेत्र के रैपुरिया घाट पर गंगा में रविवार की शाम एक अज्ञात 35 वर्षीय युवक का शव उतराया मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी हाउस भेज दिया। आस-पास के लोगों से पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो पाई। अदलहाट थानाध्यक्ष अजय सेठ ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पहचान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- लावारिस हालत में मिले हत्याकांड के शिकार की नहीं हो सकी शिनाख्त

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...