मेरठ, मार्च 23 -- लालकुर्ती थाना क्षेत्र स्थित रैपिड-मेट्रो स्टेशन के बाहर महिलाओं से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। मिशन शक्ति टीम ने आरोपी युवक को मौके से पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी प्रताप को नोटिस तामील कर छोड़ा दिया गया। जानकारी के अनुसार, मिशन शक्ति टीम क्षेत्र में शांति व्यवस्था और महिला सुरक्षा के लिए गश्त कर रही थी। इसी दौरान जीरो माइल्स चौराहे के पास रैपिड-मेट्रो स्टेशन के बाहर एक युवक महिलाओं को देखकर अश्लील हरकतें करता नजर आया। मामला संज्ञान में आते ही मिशन शक्ति टीम ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह सदर बाजार की ओर भागने लगा। टीम द्वारा शोर मचाने पर वहां ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।पकड़े जाने पर आरोपी ने अपना नाम प्रताप पुत्र रतनराम निवासी थाना रामनगर, जिला नैनीताल उत्तराखंड बताया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.