नोएडा, दिसम्बर 14 -- ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के अल्फा-2 में तेज रफ्तार कार की टक्कर से रैपिडो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की हालत नाजुक बनी हुई है और वह वेंटिलेटर पर है। रोजा जलालपुर कृष्णकुंज-2 निवासी गुड़िया कुमारी ने बताया कि उनके पति प्रेम कुमार रैपिडो बाइक से अल्फा-2 आए थे। 13 नवंबर को दोपहर करीब 2:40 बजे जब वे वापस लौट रहे थे, उसी दौरान गेट नंबर-5 के पास एक कार ने लापरवाही और तेज रफ्तार में उनके पति को टक्कर मार दी। आरोप है कि टक्कर के बाद कार चालक ने दोबारा वाहन चढ़ाने की कोशिश की और भागने के दौरान बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। हादसे में प्रेम कुमार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए और बेहोश हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें हायर से...