रैपिडो बुक कर चालक को बनाया बंधक, लोन पास कराकर एटीएम से कैश निकलवाया
लखनऊ, जुलाई 18 -- सुनील तिवारी, संवाददाता, लखनऊ। राइड बुक करने के नाम पर रैपिडो ऑटो चालक को बंधक बनाकर साइबर ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने पहले चालक का मोबाइल छीना, फिर उसके खाते पर 19 हजार का डिजिटल लोन पास कराकर पूरी रकम एटीएम से निकलवा ली। विरोध करने पर घंटों तक धमकाता रहा। पीड़ित की तहरीर पर वजीरगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वृंदावन कॉलोनी निवासी अर्जुन कुमार ऑटो चलाकर परिवार का खर्च चलाते हैं। 5 जुलाई की रात करीब 8:29 बजे उन्हें ऐप पर दौलतगंज स्थित प्रोफेसर कॉलोनी से कैसरबाग चौराहे तक की राइड मिली। अर्जुन के अनुसार ऑटो में बैठते ही यात्री ने पेमेंट का बहाना बनाकर क्यूआर कोड मांगा। कोड साफ नहीं दिख रहा है कहकर उसने चालक का मोबाइल अपने पास रख लिया और 20 रुपए देकर पानी लाने भेज दिया。
खाते में आए मैसेज, फिर शुरू ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.