मेरठ, मार्च 10 -- मंगलवार को मेरठ कैंट बोर्ड की विशेष बैठक बोर्ड अध्यक्ष पश्चिम यूपी सब एरिया के डिप्टी जीओसी ब्रिगेडियर निखिल देशपांडे की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में छावनी के नागरिक क्षेत्रों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई और उनके समाधान के लिए उचित कार्रवाई की बात हुई। विधायक अमित अग्रवाल ने कैंट क्षेत्र में रैपिड और मेट्रो स्टेशनों पर प्रमुखता से पार्किंग की अनुपलब्धता का मुद्दा उठाया। बोर्ड अध्यक्ष ने इस मामले में सीईओ को एनसीआरटीसी के अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्रवाई की बात कही। बैठक में विधायक ने बताया कि उचित पार्किंग न होने के कारण यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। रैपिड और मेट्रो देश और मेरठ का बड़ा प्रोजेक्ट है। ऐसे में स्टेशनों पर पार्किंग की व्यवस्था होनी चाहिए। इस पर संज्ञान लेते हुए अ...