उरई, दिसम्बर 29 -- उरई। कड़ाके की सर्दी को देखते हुए प्रदेश सरकार ने रैन बसेरो में व्यवस्थाएं दुरुस्त रखे जाने के निर्देश दिए है। इसी क्रम में ईओ रामअचल कुरील ने बीती रात को शहर में संचालित नपा के अस्थाई रैन बसेरों का मौका मुआयना कर व्यवस्थाएं देखी। उन्होंने महिला व पुरुष कक्षों में रजाई, गददे के साथ बेडों की संख्या देखी। लोगों से संवाद करते हुए व्यवस्थाएं पूछी। नपा के अधिशाषी अधिकारी रामअचल कुरील ने सर्दी के मौसम को देखत हुए शहर के स्टेशन रोड, रोडवेज बस स्टैंड के साथ प्राइवेट बस स्टाप पर बने रैन बसेरों का हाल जाना। निरीक्षण में उन्होंने रैन बसेरों में सर्दी से निपटने के लिए क्या क्या इंतजाम किए गए, उनको बारीकी से देखा। ठेकेदार अजय गुप्ता के साथ मौके पर मौजूद कर्मियों को निर्देशित किया कि वह व्यवस्थाएं ठीक रखें। अगर रैन बसेरों में भीड़ बढ़ती...