बगहा, जनवरी 7 -- बेतिया। शहर में स्टेशन चौक और बस स्टेशन के अंदर रैन बसेरा है। स्टेशन चौक का रैन बसेरा छोटा है। वहां पर मात्र 10 लोगों के रहने की व्यवस्था की गई है। यहां पर शुद्ध पेयजल की व्यवस्था है, लेकिन शौचालय की व्यवस्था नहीं होने से लोगों को परेशानी होती है। जबकि शहर में एक बड़ा रैन बसेरा बस स्टेशन के भीतर है। जहां 51 बेड की व्यवस्था की गई है। वहां रोजाना 10-15 लोग रुकते हैं। वहां की केयरटेकर बबीता देवी और माला कुमारी ने बताया कि सोमवार को 13 लोग यहां रुके थे। जबकि 20 दिसंबर से लेकर 5 जनवरी तक कुल 255 लोगों ने यहां पर रात गुजारी है। रैन बसेरा में कंबल की व्यवस्था है। पीने के पानी और शौचालय की व्यवस्था है। लेकिन यहां पर दवा की व्यवस्था नहीं है यहां पर रहने वाले लोगों के लिए काम मिलने की व्यवस्था नहीं है। बबीता कुमारी ने बताया कि अगर क...